स्त्री 2 का नया पोस्टर रिलीज
16-Jul-2024 02:55 PM 4052
मुंबई, 16 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म स्त्री 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' सुपरहिट साबित हुयी थी। जल्द ही स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 प्रदर्शित होने वाली है।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म स्त्री 2 का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। श्रद्धा कपूर ने बताया कि 'स्त्री 2' का ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। अपने एक्स अकाउंट पर श्रद्धा ने नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'एक बड़ी सूचना, ओ स्त्री आ रही है 2 दिन में। स्त्री 2 का ट्रेलर 2 दिन में जारी होगा। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को लीजेंड वापस आ रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^