सुखजीवन अकादमी आगरा नेहरू हॉकी के सुपर लीग में
27-Oct-2023 07:15 PM 5033
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (संवाददाता) नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी आगरा ने पहला राउंड और दूसरा राउंड जीतकर 12 चुनिंदा टीमों के सुपर लीग में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को दूसरे राउंड के अंतिम लीग मैच में अकादमी ने मणिपुर को 4-1 से हराया। पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद टीम ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागकर 2-1 से बढ़त बनायी। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोलरहित रहीं। चौथे क्वार्टर में सुखजीवन अकादमी की टीम ने दो गोल दागकर मणिपुर के खिलाफ 4-1 से जीत सुनिश्चित कर ली। कोच अजय सिंह राजपूत ने बताया कि दिव्यांशु शर्मा और शिवम पटेल ने एक एक गोल दागा जबकि मिथिलेश ने दो गोल किये। मिथिलेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^