सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य एकल खिड़की की 30वीं बैठक आयोजित
15-Feb-2025 08:40 PM 1681
शिमला, 15 फरवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 30वीं बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में नये औद्योगिक उद्यम स्थापित करने तथा मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिये 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इस प्रस्तावों पर लगभग 883.36 करोड़ रुपये का संभावित निवेश होगा और लगभग 2830 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश सर्वाधिक पसंदीदा गंतव्य के रूप में निवेश को आकर्षित कर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^