सुक्खू ने छोटा शिमला में परिवार के साथ किया मतदान
02-May-2023 08:04 PM 6352
शिमला, 02 मई (संवाददाता) हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला नगर निगम चुनाव में छोटा शिमला केंद्रीय तिब्बती विद्यालय वार्ड में परिवार के साथ मतदान किया। श्री सुक्खू के छोटा शिमला वार्ड में मतदान करने पर भारतीय जनता पार्टी के सुरेश भारद्वाज ने सवाल उठाए। बारिश के बीच मतदान करने पहुँचे मुख्यमंत्री सुक्खू ने वोट देने के बाद छोटा शिमला ढाबे में चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री इसी वार्ड में रहते थे और दो बार वार्ड सदस्य रहे हैंं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^