सुक्खू ने ग्रीन एचआरटीसी बनाने का किया आह्वान
12-Oct-2024 07:29 PM 7279
शिमला, 12 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को यहां आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बधाई देते हए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में एचआरटीसी की अतुलनीय भूमिका रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान परिवहन निगम की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रदेश की घुमावदार सड़कों से आरम्भ हुई एचआरटीसी की यात्रा आज आरामदेह सफर और विश्वास का पर्याय बन गई है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की 50 वर्षों की सफल यात्रा में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के अदम्य कौशल का महत्वपूर्ण योगदान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^