सुक्खू ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर जम्वाल को दी बधाई
13-Jan-2025 08:53 PM 4535
शिमला, 13 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी जिले के अविनाश जम्वाल को उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। श्री सुक्खू ने कहा कि अविनाश जम्वाल ने प्रदेश का नाम रोशन किया है और वह उभरते खिलाड़ियों के लिये प्रेरणास्रोत हैं। श्री जम्वाल को इस चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज भी घोषित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^