सुक्खू ने मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने पर जताया गहरा दुख
05-May-2023 11:57 PM 3460
शिमला, 05 मई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखिवंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवानों के शहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त किया हे। श्री सुक्खू ने आज ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के सिरमौर के जवान प्रमोद नेगी भी इस आतंकवादी हमले में शहीद हुए हैं और एक जवान के घायल होने की खबर है। उन्होंने कहा कि भगवान शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों को जल्दी स्वस्थ करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^