सुमित सिंह चन्द्रवंशी, शिल्पी राज, काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'ले चल भगा के' रिलीज
21-Dec-2024 03:53 PM 2596
मुंबई, 21 दिसंबर (संवाददाता) गायक सुमित सिंह चन्द्रवंशी, गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'ले चल भगा के' रिलीज हो गया है।शिल्पी राज और सुमित सिंह चन्द्रवंशी की आवाज में गाया प्यार भरा भोजपुरी लोकगीत 'ले चल भगा के' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'ले चल भगा के' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अब्दुल रहमान हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर योगेश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^