सुनील को खेल रत्न मिलने को स्कूल ने अपने लिए बताया गर्व का क्षण
19-Nov-2021 11:13 PM 6012
नयी दिल्ली, 19 नंवबर (AGENCY) भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को देश का शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर उनके स्कूल ने खुशी जाहिर की है। सुनील के स्कूल ममता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विकासपुरी के चेयरमैन मनोज शर्मा ने कहा, “ ममता मॉडर्न स्कूल एक बार फिर चमका है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने पर हमें अपने पूर्व छात्र सुनील छेत्री पर बहुत गर्व है। सुनील आगे बढ़ें और चमकते रहें। सुनील का एक फुटबॉलर के रूप में खेल रत्न पुरस्कार जीतना हमारे स्कूल के लिए बहुत बड़ा सम्मान और गर्व का क्षण है। हम निश्चित रूप से इस ट्रेंड को जारी रखेंगे और उम्मीद है कि हमारे अधिक से अधिक विद्यार्थी हमारे स्कूल में पुरस्कार और सम्मान लाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^