सुनील शेट्टी ने शुरू की 'हंटर 2' की शूटिंग
26-Aug-2024 02:24 PM 8589
मुंबई, 26 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर सीरीज 'हंटर 2' की शूटिंग शुरू कर दी है।सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हंटर 2 की शूटिंग की एक झलक साझा की।सुनील शेट्टी ने निर्देशक प्रिंस धीमान की पोस्ट को फिर से साझा किया, जिसमें सीरीज़ का क्लैपबोर्ड था। एक्शन थ्रिलर हंटर के पहले सीज़न में सुनील शेट्टी ने ए.सी.पी. विक्रम सिन्हा की मुख्य भूमिका निभायी थी। इसके अलावा इस सीरीज में ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट, मिहिर आहूजा, टीना सिंह, चाहत तेजवानी, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ खेर, गार्गी सावंत और पवन चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आठ भाग की हंटर सीरीज़ का निर्माण यूडली फिल्म्स ,सारेगामा इंडिया लिमिटेड के फिल्म डिवीजन द्वारा किया गया है और इसका निर्देशन प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा ने किया है।सुनील शेट्टी की आगामी परियोजना में 'द लीजेंड ऑफ सोमनाथ', 'वेलकम टू द जंगल',लायंसगेट और 'नंदा देवी' शो है। कहा जा रहा है कि 'नंदा देवी' एक 'विस्फोटक थ्रिलर' प्रोजेक्ट है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^