करंट से झुलसी सुनीता की भी इलाज के दौरान हुई मौत
22-Nov-2021 12:08 PM 1579
जासं : आठ नवंबर को बिहार बिल्डिंग झरिया के पास रहने वाले सुरेश प्रसाद केसरी के परिवार के चार सदस्य बिजली तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। चारों को तत्काल रांची के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पूर्व 14 वर्षीय झुलसी सानवी की मौत हो गई थी। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान 34 वर्षीय सुनीता देवी की भी मौत हो गई। परिवार में के दो सदस्यों की मौत होने से घर में मातम छा गया है। स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। बिजली करंट से झुलसे दो बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज रांची के ही अस्पताल में चल रहा है। मृतक सुनीता का शव दोपहर तक झरिया आने की संभावना है। इसके बाद शव यात्रा निकलेगी died treatment..///..sunita-who-was-scorched-by-current-also-died-during-treatment-329706
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^