सुपर नेचुरल थ्रिलर में काम करेंगे अजय देवगन
07-Sep-2023 06:22 PM 2721
मुंबई, 07 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन,आर माधवन और ज्योतिका के साथ सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। अजय देवगन की आने वाली फिल्म की घोषणा हो गई है। यह एक सुपर नेचुरल थ्रिलर होने वाली है जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका नजर आयेंगी। अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के बारे में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इस पोस्ट में अजय देवगन ने बताया है,कुछ चीजें एक अलौकिक मोड़ लेने वाली हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली एक दिलचस्प थ्रिलर में मैं, आर माधवन और ज्योतिका की तिकड़ी का गवाह बनूंगा। 08 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में यह फिल्म आपको सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^