सुपौल में वज्रपात से दो लोगों की मौत, दो झुलसे
02-Jul-2023 01:16 PM 8036
सुपौल, 02 जुलाई (संवाददाता) बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिसौनी गांव में एक पान दुकान पर कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में मुसहरु साह (62) और लगन यादव (50) की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गयी तथा दो अन्य झुलस गये। सूत्रों ने बताया झुलसे दोनों लोगों को इलाज निर्मली स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^