सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
26-Aug-2023 01:38 PM 2332
श्रीनगर, 26 अगस्त (संवाददाता) केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले में एक “हाइब्रिड आतंकवादी” को गिरफ्तार कर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने 26 असम राइफल्स और तीसरी बीएन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और जिले में आतंकवादियों के फिर से सिर उठाने के पाकिस्तानी आतंकी आकाओं के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^