सुरिंदर सिंह भापा सुरजीत हॉकी सोसायटी के महासचिव नियुक्त
03-Oct-2022 06:37 PM 6231
जालंधर, 3 अक्टूबर ( वार्ता) सुरिंदर सिंह भापा और रनबीर सिंह टुट्ट को देश के प्रसिद्ध खेल संगठन सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर का क्रमशः मानद सचिव और महासचिव नियुक्त किया गया है। सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष जिला उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने सोमवार को बताया कि स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे 39वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट को देखते हुए रनबीर सिंह टुट्ट और सुरिंदर सिंह भापा को उनके पदों पर नियुक्त किया गया है। पूर्व महासचिव और मानद सचिव इकबाल सिंह संधू, पी.सी.एस. (सेवानिवृत्त) को सुरजीत हॉकी सोसाइटी द्वारा संचालित सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर में बतौर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) काम काज देखने के लिए कहा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^