सुशांत की फिल्म छिछोरे के गाने खैरियत का यूट्यूब व्यूज 1 बिलियन पार
11-Sep-2024 07:04 PM 4562
मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता ) बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे के गाने खैरियत का यूट्यूब व्यूज 1 बिलियन पार कर गया है।फिल्म छिछोरे का गाना 'खैरियत पूछो' आज भी लोगों के दिलों में छाया हुआ है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 100 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने सुन लिया है। फ़िल्म छिछोरे वर्ष 2019 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। इस गाने में सुशांत और श्रद्धा के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दे रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^