सुशीला चानू ने पूरे किये 250 अंतर्राष्ट्रीय मैच,हॉकी इंडिया ने दी बधाई
22-Feb-2025 08:21 PM 3951
भुवनेश्वर, 22 फरवरी (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारत के लिए 250 अंतर्राष्ट्रीय कैप पूरा करने पर सुशीला चानू पुखरामबम को बधाई दी। अर्जुन पुरस्कार विजेता ने ओडिशा के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 में जर्मनी के खिलाफ भारत के लिये 250वें मैच का प्रतिनिधित्व किया। 32 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी का एक दशक से अधिक समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एक शानदार करियर रहा है और उन्हें भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला हॉकी खिलाड़ियों में जाना जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^