सुस्त मैच में सुदेवा ने गढ़वाल से अंक छीना
31-Oct-2024 12:14 AM 7490
नयी दिल्ली 30 अक्टूबर (संवाददाता) सुदेवा एफसी ने गत विजेता गढ़वाल हीरोज एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक कर महत्वपूर्ण अंक झटक लिए। आज यहां अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए नीरस और उबाऊ मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआती मिनटों में ना सिर्फ दमदार खेल दिखाया बल्कि मैच के दो गोल भी बांटे। सुदेवा के लिए सिनाम माइकल सिंह ने पांचवें मिनट में गोल किया जिसे गढ़वाल के पीयूष भंडारी ने 12वें मिनट में बराबर कर दिखाया। इस परिणाम से गढ़वाल और सुदेवा 7-7 मैच खेल कर क्रमशः 14 और 13 अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^