स्वामी गोविन्द देव गिरि को डी.लिट. की उपाधि से नवाजा
28-Aug-2024 12:04 AM 8996
उदयपुर 27 अगस्त (संवाददाता) जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय उदयपुर के 19वें विशेष दीक्षांत समारोह में मंगलवार को महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान पुणे के संस्थापक स्वामी गोविन्द देव गिरि को अध्यात्म और भारतीय पुरातन ज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डी. लिट की उपाधि से नवाजा गया। विशेष दीक्षांत में डी.लिट. की उपाधि से अलंकृत स्वामी गोविन्द देव गिरि ने कहा ..मैं यह उपाधि भगवान एकलिंग जी और श्रीनाथ जी के प्रसाद के रूप में स्वीकार करता हूं।.. उन्होंने कहा कि राजस्थान की भूमि मेरे ननिहाल की भूमि है। भारतीय ग्रंथों के महत्व को बताते हुये उन्होंने कहा कि विदेशों के पुस्तकालय में यह पाया कि विविध क्षेत्रों में जो कुछ नये विचार हैं, वे सारे विचार मैं रामायण,महाभारत और अन्य ग्रंथों में सदियों से निहित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^