स्वामी की बयानबाजी के पीछे अखिलेश का हाथ: संजय निषाद
03-Feb-2023 08:56 PM 6936
हमीरपुर 03 फरवरी(संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की निंदा कर स्वयं को अधर्मी साबित कर दिया है। वास्तविकता यह है कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की शह पर मौर्य अनर्गल बयानबाजी कर रहे है जिसका प्रमाण उनका पार्टी में प्रमोशन होना है। श्री निषाद ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिये सपा को अपनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने पवित्र रामचरितमानस की प्रासंगिकता पर सवाल उठाकर खुद को अधर्मी साबित कर दिया है। हालांकि ऐसा करने के लिये उन्हे पर्दे के पीछे से सपा अध्यक्ष प्रेरित कर रहे हैं और यह करने के लिये उनको इनाम स्वरूप राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^