स्वामी प्रसाद मौर्य की मति भंग है,भगवान सदबुद्धि दे: जयवीर सिंह
05-Jan-2024 07:48 PM 3266
फिरोजाबाद 05 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज फिरोजाबाद दौरे के पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की सनातन धर्म पर की जा रही विवादित टिप्पणी के संबंध में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की मति भंग हो गई है भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने शिकोहाबाद में शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए राजनीतिक नेताओं द्वारा धर्म और भगवान के नाम पर की जा रही अलग-अलग टिप्पणियों के संबंध में जवाब देते हुए कहा कि आजकल हिंदू धर्म और देवी देवताओं पर अलग-अलग टिप्पणी करके चर्चा में बना रहना चाहते हैं। जहां तक स्वामी प्रसाद मौर्य की बात है वह सिरफिरे हो गए हैं उनकी मति भंग है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^