स्वामीनाथन के निधन पर शोक जताया धनखड़ ने
28-Sep-2023 03:48 PM 7705
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन के निधन पर गुरुवार को गहरा शोक प्रकट किया। श्री धनखड़न ने आज यहां जारी एक शोक संदेश में कहा है कि डाॅ. स्वामीनाथन ने भारतीय कृषि के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। भारत को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने और करोड़ों भारतीय किसानों की समृद्धि में उनका अद्वितीय योगदान है। उपराष्ट्रपति ने कहा,“ इस संकट की घड़ी में मैं श्री स्वामीनाथन के परिजनों और उनके शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^