स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाना भाजपा का संकल्पः जयराम
30-Apr-2023 10:54 PM 1245
शिमला 30 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शिमला नगर निगम चुनावो में बड़ा बहुमत प्राप्त होने वाला है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस की गारंटियां खोखली साबित हुई है और चार माह के समय में ही जनता का कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि पहले शिमला में पानी की काफी किल्लत रहती थी जिसे भारतीय जनता पार्टी ने दूर किया है। भाजपा ने शिमला शहर को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने के लिए 1813 करोड़ रू की पेयजल योजना स्वीकृत करवाई। स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाना भाजपा का संकल्प है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^