स्वच्छता अभियान की सफलता में झलकती है भारत की वृद्धि की कहानी: पुरी
17-Nov-2023 06:46 PM 6885
नयी दिल्ली, 17 नवंबर (संवाददाता) आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने देश में 2014 से सरकार द्वारा शुरू किए गए देश व्यापी अभियान की सफलता को भारत की वृद्धि की कहानी का एक सटीक सारांश बताते हुए शुक्रवार को कहा कि बड़े पैमाने पर शौचालयों के निर्माण से 2019 में करीब पूरे देश में सबके लिए शौचालय की सुविधा की जा चुकी थी। श्री पुरी ने कहा कि देश 2014 में केवल 37 प्रतिशत शौच से मुक्त (ओडीएफ) हो चुका है, लेकिन 2019 तक, हमने शौचालयों के रिकॉर्ड निर्माण के माध्यम से लगभग संतृप्ति हासिल कर ली थी। उन्होंने कहा कि देश की वृद्धि की कहानी को स्वच्छता अभियान से अधिक अच्छी तरह कोई और बात समाहित नहीं कर सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^