स्वस्थ, सुखी और विकसित भारत है मोदी की गारंटीः जयराम ठाकुर
30-Nov-2023 07:32 PM 2502
शिमला, 30 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प निर्धारित समय में पूरा होगा और उनके सभी लक्ष्य तय समय में पूरे होते हैं। लक्ष्य पूरे होने का कारण उनकी दूरदर्शिता और हर लक्ष्य को हासिल करने के लिए की गई उनकी योजना है। श्री मोदी द्वारा दी गई सभी गारंटियों के पूरी होने की पूरी गारंटी है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के ध्येय से किए जा रहे काम का लाभ आज पूरे देश को मिल रहा है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि भारत में सभी लोग स्वस्थ्य, सुखी और खुशहाल हों। इसके लिए सरकार द्वारा देश के 140 करोड़ लोगों के लिए योजनाएं चलाई गई। समाज के हर वंचित वर्ग का ध्यान रखा गया, जिससे विकास की दौड़ में कोई पीछे न रह जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^