स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा का त्याग-समर्पण देशवासियों को प्रेरित करता रहेगाः सचदेवा
09-Jun-2025 08:57 PM 6797
नयी दिल्ली, 09 जून (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इस महानायक का त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने पार्टी कार्यकाल 14 पंत मार्ग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सचदेवा के अलावा पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सी एल मीणा, सह प्रभारी सुरेंद्र कमांडो, मोर्चा के महामंत्री गिरिधारी लाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्षों और बलिदान को याद किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^