स्वतंत्रता सेनानी सुरेंद्र गर्ग का निधन, परिजनों ने एम्स को दान की उनकी देह
27-Nov-2022 07:58 PM 2644
सहारनपुर, 27 नवंबर (संवाददाता) अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह में शरीक हुए सहारनपुर के स्वतंत्रता सेनानी सुरेंद्र गर्ग (98) का कल देर रात गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। स्वतंत्रता सेनानी गर्ग के परिजनों ने उनके निधन की सूचना दी। परिजनों ने आज उनके पार्थिव शरीर को उनकी इच्छानुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली को सौंप दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^