टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई
23-Nov-2023 11:19 AM 10065
मुंबई, 23 नवंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है।सलमान खान ,कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दीवाली के अवसर पर 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।'टाइगर 3' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। टाइगर 3 ने अपने पहले सप्ताह में 220 करोड़ की कमाई की थी।यशराज बैनर तले बनी 'टाइगर 3', टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो 2012 में 'एक था टाइगर' से शुरू हुई थी। यह 2017 में 'टाइगर जिंदा है' के साथ जारी रही। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^