टाइगर 3 ने पहले दिन 44.50 करोड़ की कमाई की
13-Nov-2023 08:13 PM 1887
मुंबई, 13 नवंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन 44.50 करोड़ की कमाई कर ली है।सलमान खान ,कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दीवाली के अवसर पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचा दिया है। टाइगर 3 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 44.50 करोड़ की कमाई की है। टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।फिल्म टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^