ताइवान ने लगाया 22 चीनी विमानों का पता
02-Jan-2025 04:46 PM 9124
<p>बीजिंग, 02 जनवरी (संवाददाता) ताइवान की सेना ने गुरुवार सुबह द्वीप के आस-पास चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 22 विमानों का पता लगाया गया है, जिनमें से 18 वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश कर गये।<br /> द्वीप की सेना ने &lsquo;एक्स&rsquo; पर कहा &ldquo; स्थानीय समयानुसार आज सुबह करीब 08:50 बजे से विभिन्न प्रकार के 22 पीएलए विमानों (जे-16, केजे-500 आदि सहित) का पता चला। इनमें से 18 विमानों ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया और उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी तथा पूर्वी एडीआईजेड में प्रवेश किया।&rdquo;<br /> बयान के अनुसार ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की और तत्काल जबावी कार्रवाई की।<br /> उल्लेखनीय है कि 1990 के दशक की शुरुआत से, दोनों गैर-सरकारी संगठन बीजिंग स्थित एसोसिएशन फॉर रिलेशंस एक्रॉस द ताइवान स्ट्रेट्स और ताइपे स्थित स्ट्रेट्स एक्सचेंज फाउंडेशन के माध्यम से संपर्क में रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^