तमिलनाडु में आभूषण लूूट के मामले में 11 गिरफ्तार
28-Dec-2021 09:57 PM 2829
मदुरै 28 दिसंबर(AGENCY) तमिलनाडु में मदुरै जिला पुलिस ने 11 सदस्यीय डकैतों के एक गिरोह को आभूषण चुराने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वी बिसकरन ने संवाददाताओं को बताया कि गिरोह ने निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से 1.25 किलोग्राम सोने के अभूषण तथा 90 हजार नकद रुपये लूटे थे। लूट की यह घटना गत आठ दिसम्बर को तिरुचापल्ली- मदूरै राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई , जब कंपनी के कर्मचारी आभूषणों को वेल्लुपुरम शाखा ऑफिस से मदूरै शाखा ले जा रहे थे। गिरोह ने कंपनी के एक कर्मचारी को चाकू भी मार दिया। डकैत कार को पथिनेट्टु सुक्कमपट्टी के पास छोड़ कर भाग गये थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस टीम ने एक अपराधी को गिरफतार किया। विशेष दल ने अलग-अलग जिलों से गिरोह से जुड़े 11 और लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^