तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार: आईएमडी
02-Dec-2023 11:20 PM 6735
चेन्नई, 02 दिसंबर (संवाददाता) बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का गहरा दबाव बन रहा है जिसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के पूरे आसार है। जिससे उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर भारी बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान पांच दिसंबर की दोपहर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम तटों को पार कर जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर हवा का गहरा दबाव बनने से यह पिछले छह घंटों के दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^