तनु प्रियंका और तोशी द्विवेदी का लोकगीत 'मछरी कट नथुनिया' रिलीज
21-Oct-2024 03:44 PM 2979
मुंबई, 21 अक्टूबर (संवाददाता) गायिका तनु प्रियंका और अभिनेत्री तोशी द्विवेदी का लोकगीत 'मछरी कट नथुनिया' रिलीज हो गया है।लोकगीत 'मछरी कट नथुनिया' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसलोकगीत के वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने चिकनी चमेली स्टाइल में पीली रंग की साड़ी पहने कमरतोड़ नृत्य करते दिख रही है। इसके वीडियो में दिखाया गया है तोशी द्विवेदी सजधज कर तैयार है। वह अपने पति को बड़े प्यार से रिझा रही है और अपनी फरमाइश भी बता रही है कि उसे क्या क्या कहां-कहां से चाहिए। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'मछरी कट नथुनिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को तनु प्रियंका गाया है। इसके वीडियो में तोशी द्विवेदी हैं। इस गाने के गीतकार डीके दीवाना जबकि संगीतकार अंकित श्री राम स्टूडियो हैं। मिक्स एंड मास्टर अजय सिंह एजे ने किया है। वीडियो डायरेक्टर रंजीत सिंह, डीओपी मनोज विश्वकर्मा, सुनील यादव, कोरियोग्राफर घायल सिंह, एडिटर अभिषेक शुक्ला, ईपी तुषार केसरवानी हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। स्पेशल थैंक्स भोला तिवारी का है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^