तीन उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति नहीं होने पर लोस चुनाव में कम सीटों की आशंका: राजन्ना
20-Sep-2023 10:47 PM 2868
बेंगलुरु, 20 सितंबर (संवाददाता) कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने बुधवार को राज्य में तीन उप मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति की अपनी बात दोहराते हुए कहा कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी प्रमुख समुदायों से संबंधित तीन उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति नहीं करती है तो राज्य में लोकसभा चुनाव में कम सीटें जीतने की आशंका है। श्री राजन्ना ने कहा,“आगामी लोकसभा चुनाव हमारे राज्य, पार्टी और सरकार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। कर्नाटक में, हमें अधिक सीटें जीतनी हैं। अगर हम कम सीटें जीतते हैं, तो एक नारा लगाया जाएगा कि ‘आपने लोगों का जनादेश खो दिया है’ और इसलिए आपको इस्तीफा देना होगा। मुझे आने वाले दिनों में इसकी आशंका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^