तीर्थक्षेत्र तिरुपति में आईजीएनसीए के 10वें क्षेत्रीय केन्द्र का शुभारंभ
12-Mar-2025 09:21 PM 5898
नयी दिल्ली/तिरुपति, 12 मार्च (संवाददाता) भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने तिरुपति में अपने 10वें क्षेत्रीय केंद्र का शुभारम्भ किया। आईजीएनसीए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, जिसका उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है। आईजीएनसीए की इस पहल से न केवल तिरुपति क्षेत्र, बल्कि पूरे दक्षिण भारत में कला और संस्कृति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^