तीर्थयात्रियों की मौत पर सावंत ने दुख जाहिर किया
06-Jun-2022 05:31 PM 5614
पणजी, 06 जून (AGENCY) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बस दुर्घटना में 26 तीर्थयात्रियों की मौत पर सोमवार को दुख व्यक्त किया। श्री सावंत ने ट्वीट के जरिये भेजे अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तरकाशी में बस दुर्घटना में तीर्थयात्रियों की मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी में रविवार को एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 26 लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे। इनमें ज्यादातर यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से थे जो यमुनोत्री जा रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^