08-Sep-2023 05:28 PM
5235
गया 08 सितंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि तीर्थयात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रयासरत है।
श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां सीताकुंड पिंडवेदी का दर्शन करने के बाद सीताकुंड के समीप बने मां सीता पथ का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया। उन्होंने रबर डैम का अवलोकन भी किया, साथ ही फल्गु नदी में बहते जल को देखा और अधिकारियों से कई अहम जानकारियां ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। जो कुछ काम बच गया है, वह तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा तीर्थयात्री गयाजी आएं। देश के कोने-कोने से तीर्थ यात्री आते हैं और यहां पिंडदान करते हैं। उन्हें हरसंभव सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं.
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्थानीय सांसद विजय कुमार मांझी, विधान पार्षद आफाक अहमद, पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी सहित संबंधित विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।...////...