तेजाजी धाम एवं निम्बार्क तीर्थ में दर्शन करके हुआ धन्य: धनखड़
14-Sep-2023 08:16 PM 2927
अजमेर 14 सितंबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को अजमेर जिले में किशनगढ़ के सुरसुरा में स्थित लोक देवता वीर तेजाजी धाम एवं अजमेर में निम्बार्क तीर्थ में दर्शन किए। श्री धनखड़ ने तेजाजी धाम के दर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कहा “श्री वीर तेजा देवाय नम:। सत्य, समाज सेवा और बलिदान के प्रतीक, लोगों की अटूट आस्था के केन्द्र लोक देवता वीर तेजाजी धाम सुरसुरा के दर्शन करके धन्य हुआ।” इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की कि श्री तेजाजी महाराज सबकी मनोकामना पूर्ण करे, सबको स्वस्थ करें। उपराष्ट्रपति ने अजमेर में अखिल भारतीय जगदगुरु श्री निम्बार्काचार्य पीठ, श्री निम्बाक तीर्थ में भी दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां दर्शन कर मन परम शांति से भर गया। उन्होंने कहा कि यह प्राचीन पीठ अनादिकाल से वेदों, संस्कृत और भगवद्भक्ति का प्रकाश चारों और फैला रही है। यहां विराजे राधा-माधव सबके मनोरथ पूर्ण करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^