तेल घोटाला:हाईकोर्ट ने पूछा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं?
16-Aug-2023 07:45 PM 8301
नैनीताल, 16 अगस्त (संवाददाता) उत्तराखंड के बहुचर्चित तेल घोटाला मामले में प्रदेश सरकार अपने ही जाल में फंस गयी है। उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री सचिवालय के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के संकेत दिये हैं। अदालत ने हालांकि, सरकार का पक्ष जानने के लिये उसे एक सप्ताह का समय दिया है। अदालत ने अपने जवाब में साफ साफ कहा है कि सरकार एक सप्ताह में जवाब देने में असफल रही तो गृह सचिव दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही मुख्यमंत्री के निजी सचिव और कार्मिकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^