तेलंगाना में बदलाव की मांग कर रही जनता: शिवकुमार
25-Nov-2023 11:05 PM 7918
हैदराबाद, 25 नवंबर (संवाददाता) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना के लोग भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के शासन से परेशान हैं और राज्य में बदलाव की आकांक्षा रखते हैं। श्री शिवकुमार ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हैदराबाद और बेंगलुरु को देश का जुड़वां राज्य माना जाता है। हैदराबाद के विकास का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्रियों एन चंद्रबाबू नायडू और वाई एस राजशेखर रेड्डी को दिया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^