तेलंगाना में कांग्रेस बनायेगी सरकार: पायलट
27-Nov-2023 08:47 PM 9735
हैदराबाद, 27 नवंबर (संवाददाता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 30 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा के होने वाले चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने को लेकर पूरा भरोसा जताया है। श्री पायलट ने सोमवार को यहां गांधी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य में कांग्रेस को लेकर लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गयी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा की तेलंगाना यात्राओं को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी को चिंता का विषय बताया और कहा कि राज्य के गठन के बाद से तेलंगाना में लोगों की आकांक्षायें पूरी नहीं हुई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^