तेलंगाना में कार दुर्घटना में महिला की मौत, चार अन्य घायल
02-Aug-2023 01:32 PM 3831
जनगांव, 02 अगस्त (संवाददाता) तेलंगाना में जनगांव जिले के लिंगला घनपुरम मंडल के कुंडाराम में बुधवार तड़के एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक कार पलवम्चा से लोगों को लेकर हैदराबाद जा रही थी, उसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सिंधुजा नामक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^