29-May-2025 03:51 PM
8563
हैदराबाद, 29 मई (संवाददाता) तेलंगाना सरकार ने गुरुवार को 14 साल के अंतराल के बाद 'गद्दार तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024' की घोषणा की। यह पुरस्कार तेलुगू फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किये गये हैं।तेलंगाना फिल्म विकास निगम (एफडीसी) अध्यक्ष दिल राजू और वरिष्ठ अभिनेत्री जयसुधा ने आज मसाबटैंक स्थित समाचार भवन में संवाददाता सम्मेलन में गद्दर 'तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024' की घोषणा की। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार 'कल्कि 2898 ए.डी.' को मिला, जिसके निर्देशक नाग अश्विन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला। दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म- 'पोट्टेल', तीसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म- 'लकी भास्कर', सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- निवेथा थॉमस (35 – इदि चिन्ना कथा कादु) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- एस जे सूर्या (सारिपोधा सानिवारम), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- सरन्या प्रदीप (अंबाजीपेटा मैरिज बैंड), सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक- बीम्स (रजाकर), सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका- श्रेया घोषाल (पुष्पा 2), सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार- सत्या और वेनेला किशोर (मथु वडालारा), सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- मास्टर अरुण देव और बेबी हरिका (35 - इदि चिन्ना कथा कादु), सर्वश्रेष्ठ कहानीकार- शिव पलाडुगु (म्यूजिक शॉप मूर्ति), सर्वश्रेष्ठ गीतकार- चंद्रबोस (राजू यादव), सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक- वेंकय अथुरी (लकी बास्कर), सर्वश्रेष्ठ छायाकार- विश्वनाथ रेड्डी (गामी) को भी पुरस्कार दिया गया है।दिवंगत क्रांतिकारी लोकगायक गद्दार के नाम पर रखे गये, गद्दार तेलंगाना फिल्म अवार्ड् नामक पुरस्कार हर साल दिये जायेंगे। कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा, जो राज्य स्तरीय फिल्म सम्मान की वापसी को दर्शाता है। पुरस्कारों के लिए कुल 1,248 प्रविष्टियां प्राप्त हुयीं। जूरी अध्यक्ष जयसुधा के नेतृत्व में सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा की गई। प्रतिस्पर्धी श्रेणियों के अलावा, एनटी रामाराव, पैदी जयराज, बीएन रेड्डी, नागिरेड्डी-चक्रपाणि, कांथा राव और रघुपति वेंकैया जैसी दिग्गज हस्तियों के नाम पर विशेष मानद पुरस्कारों की भी घोषणा की गयी। इससे पहले दिन में, जयसुधा और दिल राजू के नेतृत्व में जूरी समिति ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क को पुरस्कारों का विवरण सौंपा।...////...