तेनालीरामा के आगामी एपिसोड्स में विषकन्या की खतरनाक साजिशें होंगी उजागर
17-Mar-2025 08:20 PM 8821
मुंबई, 17 मार्च (संवाददाता) सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘तेनाली रामा’ में विषकन्या लैला का किरदार निभा रही पवित्रा पुनिया ने बताया कि शो के आगामी एपिसोड्स में दर्शक को देखने को मिलेगा कि कैसे विषकन्या की खतरनाक साजिशें उजागर होती हैं और वह राजा कृष्णदेवराय और तेनाली रामा के लिए गंभीर खतरा बन जाती हैं।तेनालीरामा के आने वाले एपिसोड्स में विषकन्या राजा को एक फारसी पत्र सौंपती है, जिससे संदेह की स्थिति पैदा होती है। जब तिम्मारासु (अमित पचौरी) इसकी सच्चाई की जांच करने लगते हैं, तो वह अनजाने में विषकन्या की योजनाओं के लिए खतरा बन जाते हैं। तिम्मारासु को रास्ते से हटाने के लिए विषकन्या रात के अंधेरे में उनके कक्ष में घुसकर उन पर ज़हरीला हमला करती है। तिम्मारासु अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं, तभी रामा को कुछ गड़बड़ होने का एहसास होता है। पूरा महल तनाव में आ जाता है और छल एवं सच्चाई के बीच एक रोमांचक टकराव शुरू हो जाता है।'तेनाली रामा' में विषकन्या लैला का किरदार निभा रही पवित्रा पुनिया ने कहा, विषकन्या, गिरगिट राज के साथ मिलकर राजा कृष्णदेवराय से पुराने अन्याय का बदला लेना चाहती है। वह 'अंधकार की रानी' है, जो सूर्य के प्रकाश को सहन नहीं कर सकती। अपने विषैले हमले का इस्तेमाल तिम्मारासु को खत्म करने के लिए करती है। आगामी एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कैसे विषकन्या की खतरनाक साजिशें उजागर होती हैं और राजा कृष्णदेवराय और तेनाली रामा के लिए गंभीर खतरा बन जाती हैं।‘तेनाली रामा’, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर प्रसारित होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^