थाई सरकार ने रूसियों को 90 दिन की वीजा-मुक्त प्रवास अवधि को दी मंजूरी
17-Oct-2023 07:57 PM 3346
बैंकॉक 17 अक्टूबर (संवाददाता) थाईलैंड के कैबिनेट ने मंगलवार को कहा कि रूसी पर्यटक अब एक नवंबर से 30 अप्रैल 2024 तक बिना वीजा के देश में 90 दिनों तक रह सकेंगे। कैबिनेट प्रोटोकॉल में कहा गया है कि रूस को उन देशों की सूची में शामिल किया गया है जिनके नागरिक पर्यटन के लिए आने पर राज्य में 90 दिनों तक रहने के लिए वीजा या अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता से मुक्त हो जाते हैं। दस्तावेज में कहा गया है कि यह उपाय रूसी संघ के साथ आर्थिक और विदेश नीति की बातचीत के सर्वोत्तम हित में लिया गया है जो विशेष रूप से लोगों से लोगों के संबंधों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय संबंधों का आधार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^