ठंड और शीतलहर से कांपा उत्तर प्रदेश
03-Jan-2025 07:07 PM 4889
लखनऊ 03 जनवरी (संवाददाता) राजधानी लखनऊ समेत समूचा उत्तर प्रदेश शुक्रवार को कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में रहा। अधिकतर जिलों में आज सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये और बर्फीली हवाओं के बीच तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि कम से कम अगले 48 घंटों तक भीषण ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इस अवधि में अधिसंख्य इलाकों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। छह जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इक्का दुक्का इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं हालांकि इससे तापमान में कोई खास फेरबदल की उम्मीद नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^