16-Dec-2021 11:07 PM
4840
रांची, 16 दिसंबर (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज कहा कि राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन ठंड से बेबस गरीब के लिए हेमन्त सरकार को अलाव और कंबल की तनिक भी चिंता नहीं है।
श्री प्रकाश ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य में पारा छह डिग्री और इससे नीचे पहुंच गया है लेकिन हेमन्त सरकार मदमस्त हांथी की चाल चल रही है। इस सरकार को गरीब, गरीबी और गरीबों के दर्द से कोई लेना देना नहीं। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि दिसम्बर माह तक ठंड अपने चरम पर रहता है। ठंड से बचाव के लिए अलाव और कंबल की चिंता सरकार को पूर्व से करना चाहिए था। इस निकम्मी सरकार को प्रदेश के विकास के साथ साथ लोगों की जान से भी लेना देना नहीं।
भाजपा सांसद ने कहा कि हेमन्त सरकार विकास कार्य में बेशर्म और लोगों को राहत देने में बेरहम सरकार साबित हुई है। उन्होंने हेमन्त सरकार यथाशीघ्र गरीबों केलिय कंबल और अलाव की व्यवस्था शीघ्र करने की मांग की।
उन्होंने हेमन्त सरकार द्वारा मगही,भोजपुरी, अंगिका,मैथिली जैसी भाषाओं को नियुक्ति नियमावली से बाहर किये जाने पर कहा कि कांग्रेस भाषा के सवाल पर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे से कांग्रेस लुका छिपी का खेल खेल रही है।...////...