'थेरी' के हिंदी रीमेक में काम करेंगे वरूण धवन!
19-Jul-2023 12:13 PM 7728
मुंबई, 19 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन तमिल भाषा में बनी सुपरहिट फिल्म 'थेरी' के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आ सकते है।दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एटली कुमार ​इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि अब एटली की फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है। 'थेरी' में थालापति विजय ने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। थेरी में समांथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन ने भी अहम भूमिका निभायी थी। कहा जा रहा है कि थेरी के हिंदी रीमेक में वरूण धवन काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वरूण के अपोजिट कीर्ति सुरेश काम करेंगी।कहा जा रहा है कि वरुण धवन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अगले माह से शुरू हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग नवम्बर तक पूरी करने का शेड्यूल है और इसे मई 2024 में रिलीज करने की प्लानिंग है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^