डायन के शक में परिवार के तीन लोगों की हत्या
26-Sep-2021 01:04 PM 7953
झारखंड | के गुमला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात रिश्तेदारों ने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्या डायन होने के शक में की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। उनके पास से कुल्हाड़ी बरामद की गई है। घटना लूटो गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतकों में बंधन उरांव, सोमरी देवी व उनकी बहू बासमुनी देवी शामिल है। हत्या के आरोपी उनके भतीजे बिपता उरांव व जुलू उरांव ने बताया कि तीनों तंत्र-मंत्र करके उनके परिवार को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है और हत्या का असल कारण तलाश रही है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दिन पहले दोनों का मृतकों से विवाद भी हुआ था। वारदार की जानकारी देते हुए आरोपितों ने पुलिस को बताया कि रात के समय बासमुनी देवी अपने सास-ससुर को खाना परोस रही थी। इसी समय दोनों घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुन बासमुनी किचन से बाहर आई, इसके बाद दोनों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे कमरे में दो मासूम सो रहे थे, जिनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद लाल ने बताया कि तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घटना का असल कारण पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। murdered..///..three-family-members-murdered-on-suspicion-of-witch-319749
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^