टिकट के लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी का समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर शक्ति प्रदर्शन
28-Oct-2023 09:12 PM 5972
जयपुर 28 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं और शनिवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के युवा नेता एवं प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वार रुम के को-चेयरमैन श्री शर्मा भीलवाड़ा शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और उन्होंने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शक्ति प्रदर्शन करके अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर टिकट की मांग की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^